संस्था द्वारा अपनी समस्त योजनाओं, कार्यक्रमों व उद्देश्य प्रचार-प्रसार, समस्त माध्यमों से जैसे न्यूज़, विज्ञापन, पंपलेट, लेख, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, रेडियो, टेलीविजन आदि के माध्यम से कराते हुए जनता तक पहुंचाने का प्रयास करना जिससे क्षेत्रीय जनता लाभान्वित हो सके।
सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं जनसंपर्क विभाग भारत सरकार, राज्य सरकार से पत्रकारों से प्राप्त होने वाली सुविधाओं के क्रियान्वयन में बरती जाने वाली लापरवाही ऊपर सरकार को अवगत कराना तथा पत्रकार सेलो का गठन करना।
जिला योजना समितिओं नगरी प्रशासन द्वारा निर्धारित योजनाओं से लेकर कार्य कराना तथा बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में जिला शिक्षा अधिकारियों और कलेक्ट्रेट के माध्यम से निजी स्कूलों के द्वारा होने वाली उत्पीड़न के लिए सरकार को अवगत कराना और कार्यवाही हेतु निवेदन करना।
संगठन के सदस्यों द्वारा शोषण के खिलाफ जनता को जागरूक करने का प्रमुख कार्य किया जाएगा तथा मानवीय संवेदनाएं की लापरवाहिओं को सरकार से अवगत कराना, न्याय न मिलने की दिशा में माननीय न्यायालय में अपील कराना।
संगठन द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा वर्ष में एक बार अधिवेशन के माध्यम से जनता के सामने रखना।
प्रधानमंत्री, संसद, विधायक, पार्षद, मुख्यमंत्री, राज्यपाल की निधि से आम जनता को सहयोग दिलाने का प्रयास कर निवेदन करना और इन निधियों की राशि का दुरुपयोग करने वाले पर कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में जाकर जनहित रहस्य की जांच करवाने का प्रयास कराना।
अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग आदिवासी के अधिकारों को सरकार से लेकर विभिन्न वर्गों के विकास के लिए कार्य करना।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिटीजन चार्ट के तहत दिए गए निर्देशों के पालन नहीं करने वाले के विरुद्ध माननीय न्यायालय और सरकार को अवगत कराना माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मानवीय संवेदना के प्रति दिए गए दिशा-निर्देश के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाना।